गिरिडीह के प्रवासी मजदूर लालचंद महतो की दुबई में मौत के बाद डुमरी विधायक जयराम महतो उनके परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने भारतीय दूतावास से बातचीत कर पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कराने का भरोसा दिलाया। आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार ने सरकार से सहायता की मांग की है।
