बिहार सरकार ने मंत्रियों, हाईकोर्ट के जजों और वरिष्ठ अधिकारियों के लिए सरकारी वाहनों की खरीद की सीमा बढ़ा दी है। अब मंत्री और हाईकोर्ट जज 37 लाख रुपये तक की सरकारी गाड़ी खरीद सकेंगे, जबकि अन्य अधिकारियों के वाहन बजट में भी बढ़ोतरी की गई है।
बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज कर पहली बार विधायक बनने का रास्ता साफ कर लिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह जीत जहां BJP के लिए झटका है, वहीं आगामी चुनावों से पहले RJD के लिए भी चिंता का विषय बन सकती है।