भारत ने इंग्लैंड दौरे पर आखिरकार जीत का स्वाद चख लिया। एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे में शुभमन गिल की नाबाद 80 रन की कप्तानी पारी और अक्षर पटेल के ऑलराउंड प्रदर्शन (4 विकेट और नाबाद 57 रन) की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में विजयी शुरुआत की।
