झारखंड की रणजी ट्रॉफी 2025-26 टीम घोषित, इशान किशन होंगे कप्तान

झारखंड क्रिकेट के प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर! रणजी ट्रॉफी 2025-26 के लिए झारखंड की टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस बार टीम की कप्तानी टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज़ इशान किशन करेंगे, जबकि उपकप्तान होंगे अनुभवी खिलाड़ी विराट सिंह

टीम में शामिल किए गए खिलाड़ी हैं – शरणदीप सिंह, शिखर मोहन, कुमार कुशाग्र, कुमार सूरज, अनुकुल रॉय, मनीषी, विकास कुमार, जतिन कुमार पांडेय, विकास सिंह, आदित्य सिंह, साहिल राज, शुभम सिंह, आर्यमन सेन और ऋषव राज

सपोर्ट स्टाफ भी इस बार काफी मजबूत है। हेड कोच रतन कुमार, बॉलिंग कोच सनी कुमार गुप्ता, फील्डिंग कोच मधुसूदन तंतुबाई, फिजियो डॉ. जॉन ल्यासनल ड्यानियल, परफॉर्मेंस एनालिस्ट कुणाल कुमार सिंह, ट्रेनर आदित्य गोपाल और साइड आर्मर उत्तम मोहंती टीम के साथ होंगे।

रणजी ट्रॉफी से पहले झारखंड टीम 6 से 9 अक्टूबर तक राजकोट में सौराष्ट्र के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेलेगी। इसके बाद रणजी ट्रॉफी 2025-26 का आगाज़ होगा।

विशेषज्ञों और फैन्स की उम्मीद है कि इशान किशन की कप्तानी और अनुभवी सपोर्ट स्टाफ के साथ झारखंड टीम इस बार रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करेगी।

झारखंड क्रिकेट की हर बड़ी खबर और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए BD News Live On Network के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!