पटना में आज से मेट्रो सेवा की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजधानी के मेट्रो स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया।
पटना मेट्रो में आईएसबीटी से जीरो माइल का किराया 15 रुपए और न्यू आईएसबीटी से भूतनाथ मेट्रो स्टेशन का किराया 30 रुपए तय किया गया है। यानी फिलहाल न्यूनतम किराया 15 रुपए और अधिकतम 30 रुपए रखा गया है।
मेट्रो सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी और यात्रियों की सुविधा के लिए हर 20 मिनट पर प्रत्येक स्टेशन पर मेट्रो उपलब्ध होगी। यह प्रतिदिन लगभग 40 से 42 फेरे लगाएगी।
यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, हर डब्बे में 360-डिग्री CCTV कैमरे, दो आपातकालीन बटन और माइक्रोफोन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
राजधानीवासियों के लिए यह मेट्रो सेवा यात्रा को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाएगी।
