राजधानी रांची एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठी है।
डोरंडा थाना क्षेत्र के कुसाई कॉलोनी स्थित सत्यभामा अपार्टमेंट में रविवार की रात जमकर फायरिंग की गई।
जानकारी के मुताबिक, यह वारदात अमन साहू गैंग और कोयलांचल शांति सेना के बीच वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा बताई जा रही है।
फायरिंग की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है।
सूत्रों के अनुसार, हमलावरों ने अपार्टमेंट में घुसकर अमन साहू गैंग के करीबी के घर को निशाना बनाया।
हालांकि, इस वारदात में किसी के हताहत होने की सूचना अब तक नहीं मिली है।
घटना की जानकारी मिलते ही डोरंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस आस-पास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में रांची में गैंगवार की घटनाओं में तेजी आई है, जिससे लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है।
BD News Live On Network लगातार इस घटना की अपडेट्स आप तक पहुंचाता रहेगा।
बने रहिए हमारे साथ… क्योंकि हर खबर पर हमारी नजर है!
