झारखंड में आयोजित हुई राज्य स्तरीय ‘समृद्धि 2025’ प्रतियोगिता

रांची:
झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने आज जेसीईआरटी, रातू में राज्य स्तरीय ‘समृद्धि 2025’ प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में राज्य के 24 जिलों से चयनित 48 शिक्षकों ने हिस्सा लिया और कला समेकित शिक्षण विधियों पर आधारित अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियां दीं।

नई शिक्षा नीति के तहत इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षण प्रक्रिया में कला और शिक्षाशास्त्र का समन्वय कर कठिन विषयों को सरल और रोचक बनाना है। शिक्षकों ने विज्ञान, गणित, समाजशास्त्र, हिंदी और भूगोल जैसे विषयों पर अपनी प्रतिभा दिखाई।

कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के श्री सच्चिदानंद दिवेंदु तिग्गा, उपनिदेशक जेसीईआरटी श्री बांके बिहारी सिंह, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेन और समन्वयक समृद्धि श्री चंद्रदेव सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने शिक्षकों को स्थायी शिक्षा विकास और समृद्धि कार्यक्रम के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने का अवसर मिलेगा। निर्णायक मंडली में मोहम्मद सैफुल्लाह आमिर, मणिलाल सौ साव, मिथिलेश कुमार, चिरंजीत नाथ और मनीषा धवन ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

BD News Live On Network के साथ रांची से, यह थी राज्य स्तरीय समृद्धि 2025 प्रतियोगिता की पूरी रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!