गया से बड़ी खबर! जन सुराज नेता गजेंद्र सिंह पर जानलेवा हमला

गया

बिहार के गया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है — जन सुराज के नेता गजेंद्र सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है!
बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपराधियों ने उन पर तीन गोलियां दागीं, लेकिन गजेंद्र सिंह बाल-बाल बच गए। फिलहाल वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।

जानकारी के मुताबिक, जन सुराज नेता और गया विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के संभावित प्रत्याशी गजेंद्र सिंह अपने स्कॉर्पियो वाहन से लौट रहे थे, तभी रास्ते में घात लगाए अपराधियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।
फायरिंग के दौरान एक गोली गाड़ी में जा लगी, जबकि बाकी गोलियां बिना नुकसान पहुंचाए निकल गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है।

इस हमले से इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं जन सुराज कार्यकर्ताओं में गुस्से और आक्रोश का माहौल है।

📺 BD News Live On Network पर बने रहिए — हम आपको देंगे इस मामले से जुड़ी हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!