बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन की बड़ी चाल!

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण से पहले महागठबंधन (RJD, कांग्रेस और वीआईपी) ने बड़ा फैसला लिया है। गठबंधन के भीतर सीटों को लेकर चल रही आपसी तनातनी अब खत्म होती दिख रही है।

जानकारी के मुताबिक, जहां-जहां महागठबंधन के घटक दलों के प्रत्याशी एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में थे, वहां अब “फ्रेंडली फाइट” नहीं होगी। कांग्रेस और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के कई उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है, जिससे सीटों पर अब सिर्फ गठबंधन के तय प्रत्याशी ही रहेंगे।

सूत्रों के अनुसार, RJD नेतृत्व ने स्पष्ट संदेश दिया था कि सीटों पर आपसी संघर्ष गठबंधन की एकता को कमजोर करेगा। इस पहल के बाद कांग्रेस और वीआईपी दोनों दलों ने अपने उम्मीदवारों को समन्वय से हटने को कहा।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम महागठबंधन के लिए चुनावी एकजुटता दिखाने और NDA को कड़ी टक्कर देने की रणनीति का हिस्सा है।

👉 अब देखना यह होगा कि इस निर्णय से मतदाताओं के बीच क्या संदेश जाता है और क्या महागठबंधन इस एकजुटता को वोटों में तब्दील कर पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!