रांची | BD NEWS LIVE ON NETWORK | By Ishant Murmu
झारखंड में सामान्य से कम वर्षा होने के कारण सूखाड़ की आशंका बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर समय रहते आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संभावित सूखे की स्थिति से निपटने के लिए सरकार की सभी कृषि योजनाओं का लाभ अंतिम किसान तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
मंत्री ने बताया कि राज्य में अब तक सामान्य से लगभग 54 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। सबसे अधिक प्रभावित जिला पलामू है, जबकि उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के कई जिलों में भी वर्षा की कमी दर्ज की गई है।
उन्होंने जानकारी दी कि कम बारिश के कारण फिलहाल राज्य के केवल 20 से 30 प्रतिशत क्षेत्र में ही धान की नर्सरी (बिचड़ा) तैयार हो सकी है। हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 10 दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
कृषि विभाग ने लक्ष्य रखा है कि यदि मौसम अनुकूल रहा और पर्याप्त वर्षा हुई, तो 15 जुलाई तक राज्य में धान की बुआई का रकबा 60 प्रतिशत तक पहुंचाया जाएगा।
मुख्य बिंदु
- झारखंड में सामान्य से 54% कम वर्षा।
- कृषि मंत्री ने सूखाड़ से निपटने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश।
- हर किसान तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर।
- पलामू सबसे अधिक प्रभावित जिला।
- अगले 10 दिनों में अच्छी बारिश की संभावना।
- 15 जुलाई तक 60% बुआई का लक्ष्य।
Source: कृषि विभाग, झारखंड सरकार
By Ishant Murmu
BD NEWS LIVE ON NETWORK
