पूर्वी सिंहभूम के पोटका प्रखंड में ब्रेन मलेरिया के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। 72 घंटे में चार बच्चों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि 20 से अधिक मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग प्रभावित क्षेत्रों में विशेष जांच और स्क्रीनिंग अभियान चला रहा है।
