लातेहार ज़िले से खबर —
बरवाडीह फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (FPO) द्वारा, CBBO-भारतीय लोक कल्याण संस्थान, रांची के तहत आज दीप प्रज्वलित कर बीज वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम में सरसों का बीज FPO से जुड़े किसानों को निशुल्क वितरित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में FPO एमडी गौतम पटेल, ATM सपना कुमारी, जिला परिषद महोदया संतोषी शेखर, निजाम मियां, अनिल प्रसाद, अजीत यादव, मंटू कुमार, संतोष सिंह सहित कई किसान उपस्थित रहे।
इस पहल का उद्देश्य किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराना और जिले में कृषि उत्पादन को बढ़ावा देना है। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने किसानों से कहा कि वे आधुनिक खेती तकनीकों को अपनाकर अपनी उपज और आय में वृद्धि करें।

रिपोर्ट — BD News Live On Network, लातेहार ज़िला।

