रवि किशन और तेज प्रताप यादव दिखे एक साथ

पटना से बड़ी खबर सामने आई है!


भाजपा सांसद और भोजपुरी स्टार रवि किशन और JDD नेता तेज प्रताप यादव आज एक साथ दिखाई दिए। दोनों नेताओं की यह मुलाकात पटना एयरपोर्ट पर हुई, जहाँ मीडिया ने उन्हें एक-साथ कैमरे में कैद कर लिया।

दोनों नेताओं के साथ आने से बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएँ शुरू हो गई हैं — क्या तेज प्रताप अब कोई नया सियासी कदम उठाने वाले हैं?
या फिर यह सिर्फ एक सामान्य मुलाकात थी?

हालांकि, अब तक दोनों नेताओं की ओर से इस मुलाकात को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस पर अटकलें ज़ोरों पर हैं।

👉 रिपोर्ट – BD News Live On Network

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!