झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों यूके के लंदन दौरे पर हैं। उन्होंने दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) 2026 में भाग लेने के बाद लंदन का दौरा किया। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के लंदन स्थित निवास स्थान का दौरा किया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अवसर को अपने जीवन का एक अत्यंत भावुक और गर्वपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन और संघर्ष सामाजिक न्याय, समानता और लोकतंत्र के मूल्यों का प्रतीक है।
इस दौरे को झारखंड सरकार की वैश्विक स्तर पर राज्य की पहचान मजबूत करने और भारत के संवैधानिक मूल्यों को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
