रांची में झारखंड की विकास और संस्कृति की झांकी

रांची: गणतंत्र दिवस के अवसर पर मोराबादी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में झारखंड की बदलती तस्वीर और सांस्कृतिक विरासत का अनूठा प्रदर्शन हुआ। परेड के बाद निकाली गई झांकियों ने राज्य सरकार की योजनाओं और भविष्य के लक्ष्यों को जनता के सामने पेश किया।

ग्रामीण विकास विभाग (JSLPS) की झांकी सबसे आकर्षक रही। इसमें ‘पलाश दीदी कैफे’ और ‘पलाश मार्ट’ के जरिए 33 लाख से अधिक ग्रामीण महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की कहानी दिखाई गई। महिलाओं के सशक्तिकरण को देवी रूप में दर्शाते हुए यह झांकी नारी शक्ति और स्वावलंबन का प्रतीक बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!