एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम घोषित, हरमनप्रीत कौर बनीं कप्तान

By Saksham Vidhu Pandey

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जापान में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कप्तानी एक बार फिर हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान की जिम्मेदारी निभाएंगी।

घोषित टीम में शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमालिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल (फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन), राधा यादव और नंदिनी शर्मा को शामिल किया गया है।

अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलन

चयनित टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाओं को भी मौका दिया गया है। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और ऑलराउंड विभाग में संतुलित संयोजन तैयार करने की कोशिश की गई है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋचा घोष और जी. कमालिनी संभालेंगी, जबकि श्रेयंका पाटिल को फिटनेस क्लीयरेंस मिलने के बाद अंतिम रूप से टीम का हिस्सा बनाया जाएगा।

ओलंपिक क्वालीफिकेशन के बाद एशियन गेम्स पर नजर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हाल ही में लॉस एंजेलिस ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई किया है। ऐसे में एशियन गेम्स 2026 टीम के लिए एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट माना जा रहा है, जहां भारत पदक जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!