रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में दक्षिण पूर्व रेलवे, रांची मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) केएन सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान DRM ने मुख्यमंत्री को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित मूरी और पिस्का रेलवे स्टेशन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा।
17 जुलाई को होगा उद्घाटन समारोह
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित मूरी और पिस्का रेलवे स्टेशन का उद्घाटन 17 जुलाई 2026 को किया जाएगा।
इस अवसर पर आयोजित समारोह में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, रेलवे अधिकारियों और अन्य अतिथियों की उपस्थिति प्रस्तावित है।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हुआ पुनर्विकास
मूरी और पिस्का रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत किया गया है। इस योजना का उद्देश्य देशभर के रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना, यात्रियों के लिए बेहतर आधारभूत संरचना विकसित करना तथा स्टेशन परिसरों का समग्र उन्नयन करना है।

