घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान

घाटशिला, झारखंड: झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। इस उपचुनाव की तपिश अब धीरे-धीरे तेज होने लगी है।

जानकारों के अनुसार, झारखंड मुक्ति मोर्चा अपनी पारंपरिक सीट को बरकरार रखना चाहता है। पार्टी के वर्तमान विधायक एवं शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के राजनीतिक उत्तराधिकारी उनके बड़े बेटे शोमेश सोरेन को जीत दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी इस मौके को घाटशिला में वापसी का सुनहरा अवसर मान रही है।

चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, घाटशिला सीट पर मतदान 11 नवंबर को होगा। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 13 अक्टूबर से शुरू होकर 21 अक्टूबर तक चलेगी। इसके बाद नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 24 अक्टूबर है। उपचुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

इस उपचुनाव के लिए लगभग 2 लाख 55 हजार 823 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि महिला मतदाता पुरुषों से अधिक हैं। इसमें लगभग 1 लाख 24 हजार 899 पुरुष और 1 लाख 30 हजार 921 महिला मतदाता शामिल हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि लगभग 300 से अधिक मतदान केंद्र इस उपचुनाव में बनाए गए हैं।

राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि घाटशिला उपचुनाव का नतीजा क्षेत्र की राजनीति और आगामी विधानसभा चुनावों पर महत्वपूर्ण असर डाल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!