विंबलडन 2026 सिर्फ टेनिस तक सीमित नहीं रहा। भारतीय क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियों ने सेंटर कोर्ट की शोभा बढ़ाई। शुभमन गिल को प्रतिष्ठित रॉयल बॉक्स में विशेष आमंत्रण मिला, जबकि सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, शिखर धवन और कई अन्य भारतीय दिग्गज भी टूर्नामेंट का हिस्सा बने।
