जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय खूंटी बना राज्य की सर्वश्रेष्ठ बैंड टीम

खेलो झारखंड अंतर्गत राज्य स्तरीय अंतर विद्यालय बैंड प्रतियोगिता कल दिनांक 7 नवंबर 2025 को खेल गांव परिसर में आयोजित किए गए। जिसमें राज्य भर के 39 बैंड टीमों ने भाग लिया जिसमें ब्रास बैंड बालिका वर्ग में जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय खूंटी सर्वाधिक 74 अंक प्राप्त कर राज्य के सर्वश्रेष्ठ बैंड टीम बनी । साथ ही जोनल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए क्वालीफाई की है । ब्रास बैंड बालक वर्ग में संत जेवियर स्कूल लुपुंग गुट्टू, पश्चिमी सिंहभूम ,53अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त की,
वही पाइप बैंड बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय,रांची 69 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं पाइप बैंड बालक वर्ग में करेली स्कूल धुर्वा,रांची ने 63 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
यह चारों टीम जोनल स्तरीय बैंड प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किए हैं जो राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
पाइप बैंड बालक वर्ग में नेताजी सुभाष चंद्र बोस खूंटी की टीम द्वितीय स्थान प्राप्त की है।

जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय खूंटी वर्ष 2024- 25 में भी ब्रास बैंड बालिका वर्ग में विजेता रही थी और अपने विजय अभियान को इस बार भी जारी रखें इस प्रकार ब्रास बैंड बालिका वर्ग में लगातार दूसरे वर्ष विजेता बनने का भी गौरव हासिल किया है ।

विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक चंद्रदेव सिंह की मेहनत और मार्गदर्शन में जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय ने यह सफलता प्राप्त की है।

खूंटी जिला के जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय खूंटी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस विद्यालय खूंटी के इस उपलब्धि पर खूंटी जिला के उपायुक्त श्रीमतीआर . रॉनिटा, उप विकास आयुक्त आलोक कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अपरूपा पाल चौधरी, जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार शील, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी खूंटी, सुनीला लकड़ा , जिला खेल कोषांग के सदस्य , जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय खूंटी के प्रभारी श्रवण जायसवाल, संतोष कुमार, सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं जिला के सभी शिक्षकों ने ढेर सारी बधाइयां और इनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!