झारखंड के चतरा में करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन के रिकॉर्ड में कथित हेरफेर और फर्जी म्यूटेशन के मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर अंचल अधिकारी (CO), अंचल निरीक्षक (CI), राजस्व कर्मचारी और कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Month: July 2026
रांची में पहली बार होगा डूरंड कप 2026 का आयोजन, 26 जुलाई से बिरसा मुण्डा स्टेडियम में शुरू होंगे मुकाबले
रांची पहली बार देश के प्रतिष्ठित डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी करने जा रहा है। 26 जुलाई से 16 अगस्त 2026 तक बिरसा मुण्डा फुटबॉल स्टेडियम में मुकाबले खेले जाएंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर राज्य सरकार और प्रशासन ने सुरक्षा, फायर सेफ्टी, खिलाड़ियों की आवास व्यवस्था और ट्रॉफी टूर सहित सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए हैं।
‘माइनिंग से माइंड’ की ओर बढ़ेगा झारखंड: उच्च शिक्षा, AI और तकनीकी संस्थानों को लेकर हेमंत सोरेन का बड़ा विजन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में झारखंड को ‘माइनिंग से माइंड’ की दिशा में आगे बढ़ाने का विजन रखा। उन्होंने गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के विस्तार, ऑनलाइन शिक्षा, BIT सिंदरी को यूनिटरी यूनिवर्सिटी बनाने, कोचिंग रेगुलेटरी अथॉरिटी को सक्रिय करने और AI-रोबोटिक्स आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।
15 लाख का इनामी नक्सली रविंद्र गंझू गिरफ्तार, 55 से अधिक हिंसक मामलों का आरोपी
झारखंड पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 लाख रुपये के इनामी माओवादी कमांडर रविंद्र गंझू को लातेहार के हेसला गांव से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से AK-56 राइफल और पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार वह 55 से अधिक नक्सली हिंसा के मामलों में वांछित था और NIA के केस RC 2/22 में भी फरार चल रहा था।
