बोकारो के पेटरवार थाना क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान पुल से दामोदर नदी में लापता हुई 32 वर्षीय महिला सुमन कुमारी की तलाश दूसरे दिन भी जारी है। पुलिस, स्थानीय गोताखोर और जिला आपदा प्रबंधन की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी है
JPSC-JSSC परीक्षा में पारदर्शिता की मांग को लेकर जारी छात्र आंदोलन के समर्थन में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने JPSC PT और JSSC CGL परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने की मांग की। उन्होंने दोनों मामलों की CBI जांच और निजी एजेंसियों को परीक्षा व्यवस्था से बाहर करने की मांग उठाई।
जॉर्जिया के बतुमी में आयोजित इंटरनेशनल वुशु चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की खिलाड़ी अंजना कुमारी को आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने अंजना को झारखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा बताया।
झारखंड में बारिश के बीच वज्रपात ने भारी तबाही मचाई है। राज्य के विभिन्न जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मौसम विभाग ने 8 अगस्त तक भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है।
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में अभ्यर्थियों का आंदोलन 12वें दिन भी जारी है। रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में हजारों छात्र अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। आंदोलन के बीच विभिन्न नेताओं ने राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं।
झारखंड में वज्रपात की घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई है। सबसे अधिक चार मौतें रामगढ़ जिले में हुई हैं। मौसम विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों तक भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
Ranchi : खेलगांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के प्रैक्टिस ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय द्वितीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता 2026-27 का शनिवार को समापन हुआ. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा आयोजित…
रांची के खेलगांव में 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में झारखंड के पांचों प्रमंडलों की विजेता टीमों के 240 खिलाड़ी अंडर-15, अंडर-17 बालक और अंडर-17 बालिका वर्ग में हिस्सा ले रहे हैं।
दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल के DRM केएन सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित मूरी और पिस्का रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन समारोह का निमंत्रण दिया। दोनों स्टेशनों का लोकार्पण 17 जुलाई 2026 को होगा।