रांची में पहली बार होगा डूरंड कप 2026 का आयोजन, 26 जुलाई से बिरसा मुण्डा स्टेडियम में शुरू होंगे मुकाबले

रांची पहली बार देश के प्रतिष्ठित डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी करने जा रहा है। 26 जुलाई से 16 अगस्त 2026 तक बिरसा मुण्डा फुटबॉल स्टेडियम में मुकाबले खेले जाएंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर राज्य सरकार और प्रशासन ने सुरक्षा, फायर सेफ्टी, खिलाड़ियों की आवास व्यवस्था और ट्रॉफी टूर सहित सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए हैं।

‘माइनिंग से माइंड’ की ओर बढ़ेगा झारखंड: उच्च शिक्षा, AI और तकनीकी संस्थानों को लेकर हेमंत सोरेन का बड़ा विजन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में झारखंड को ‘माइनिंग से माइंड’ की दिशा में आगे बढ़ाने का विजन रखा। उन्होंने गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के विस्तार, ऑनलाइन शिक्षा, BIT सिंदरी को यूनिटरी यूनिवर्सिटी बनाने, कोचिंग रेगुलेटरी अथॉरिटी को सक्रिय करने और AI-रोबोटिक्स आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

सरकारी नौकरी मिलने के बाद पत्नी को अपनाने से किया इनकार, हाईकोर्ट ने शिक्षक की अपील खारिज की

झारखंड हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में शिक्षक की अपील खारिज करते हुए पत्नी के साथ वैवाहिक संबंध बहाल करने का आदेश बरकरार रखा। अदालत ने सरकारी दस्तावेजों और गवाहों को फैसले का प्रमुख आधार माना।

झारखंड में 14-15 जुलाई को भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

झारखंड में 14 और 15 जुलाई को कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और कहा है कि संभावित बारिश से राज्य में वर्षा की कमी काफी हद तक दूर हो सकती है।

खूंटी डबल मर्डर केस: नेहा और अरुण की हत्या का आरोप पति पर, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

खूंटी में मिले नेहा और अरुण के शवों के मामले में पुलिस ने पति कुंदन प्रामाणिक समेत अन्य लोगों के खिलाफ हत्या और अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो बरामद कर जांच तेज कर दी है।

झारखंड मौसम अपडेट: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 11 जुलाई तक येलो अलर्ट; कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

झारखंड में मानसून सक्रिय होने के साथ मौसम विभाग ने 11 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है। रांची सहित कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

झारखंड मौसम अपडेट: इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 6 और 7 जुलाई के लिए भी चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 6 और 7 जुलाई के लिए भी कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है, जबकि राज्य में अब तक सामान्य से 45 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है।

श्रावणी मेला 2026: बाबा बैद्यनाथ धाम में नई व्यवस्था, अब 2 से 5 मिनट में होंगे दर्शन; कूपन और सामान्य कतार होंगी अलग

श्रावणी मेला 2026 से पहले बाबा बैद्यनाथ धाम में नई दर्शन व्यवस्था लागू की जा रही है। 15 जुलाई से VIP कूपन और सामान्य कतार अलग-अलग संचालित होंगी, जिससे श्रद्धालु 2 से 5 मिनट में दर्शन कर सकेंगे।

फ्रैक्चर के इलाज के दौरान मरीज की मौत, 22 लाख रुपये का बिल बनने के आरोप; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए जांच के निर्देश

रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत और 22 लाख रुपये का बिल बनाए जाने के आरोपों के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन पूरे प्रकरण की जांच करेगा।

रामगढ़ के वैभव कुमार शर्मा ने रचा इतिहास, पैरों से बनाई दुनिया की सबसे बड़ी पेंटिंग; गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

रामगढ़ के युवा कलाकार वैभव कुमार शर्मा ने पैरों से दुनिया की सबसे बड़ी पेंटिंग बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह बनाई है। उनकी यह उपलब्धि पूरे झारखंड और देश के लिए गर्व का विषय बन गई है।

error: Content is protected !!